फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हो रही हैं बंपर भर्तियां, आवेदन के लिए बस कुछ दिन बाकी

Thu, 10 Sep 2020 03:50 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती 2020 - फोटो : AMAR UJALA
NHM Recruitment 2020: राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग निदेशालय ने  अनेक पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले राज्य सरकार द्वारा इन नियुक्तियों के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इसके लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...
विज्ञापन

2 of 5
पद का विवरण –
कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर ­- 6310 पद
 
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : 02 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 16 सितंबर, 2020   
 
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षणिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्यूनिटी हेल्थ में बीएससी या नर्स की डिग्री  होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। 

 
आयु सीमा –
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
 
वेतनमान –
कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर ­– 25000 रुपये प्रति माह

4 of 5
ऐसे करें आवेदन -  
आवेदन की प्रक्रिया 02 सितंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर इस वेबसाइट http://rajswasthya.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
आवेदन शुल्क -
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 400 रुपये
ओबीसी और एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 300 रुपये
 
चयन प्रक्रिया –
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौकरी का स्थान – राजस्थान
 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: लोक सेवा आयोग में प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, शुरू हो चुकें हैं आवेदन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें