मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इन पदों की कुल संख्या 1065 है। योग्य उम्मीदवार 05 मार्च 2019 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जाए। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
पदों का विवरणः पदों का नाम पदों की संख्या वेतन
चिकित्सा अधिकारी 1065 पद रुपये 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
शैक्षिक योग्यताः
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम एम.बी.बी.एस. या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अन्य जानकारी अधिकारिक अधिसूचना को डाउनलोड करके लें।
आयु सीमा:( 01.01.2020.)
उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in/ पर जाए और आधिसूचना डाउनलोड करके ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
महत्त्वपूर्ण तिथियांः
आवेदन प्रारंभ तिथि: 21 फरवरी, 2019
आवेदन अंतिम तिथि: 05 मार्च, 2019
आयोग कार्यालय में आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 12 मार्च, 2019