MHA Recruitment 2020: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, भारत सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के तहत कई विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत विधि अधिकारी, परियोजना प्रबंधक, सर्वेयर, लेखा अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्तियां होनी हैं। जो उम्मीदवार गृह मंत्रालय में इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार 22 जुलाई, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।