फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE Updates: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जल्द करें आवेदन

Tue, 03 Dec 2019 02:31 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों से पता चलता है, कि उनमें कितनी चाह है सरकारी नौकरी पाने की। केवल रेलवे, एसएसी या यूपीएससी ही नहीं बल्कि बैंक के और टीचर के पदों पर भी नौकरी के लिए हजारो-लाखों उम्मीदवार अपना लक अजमाते हैं। पर ज्यादातर उम्मीदवार इस बात से अनजान रहते हैं कि कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक सूचना पहुंचती है तब तक देर हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहां मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), जोधपुर ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजीडेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2019 है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहारा मौका सामने आया है। बता दें की ये भर्तियां जूनियर इंजीनियरिंग सहायक, जूनियर नर्सिंग सहायक और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट ट्रेनी समेत कई पदों पर होने जा रही हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए चाैथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 26 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 03 दिसंबर, 2019 तक चलेगी। रिक्त जिलावार पदों की जानकारी इस खबर में आगे दी जा रही है। इस नौकरी से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना भी आगे दी जा रही है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम (TNCSC) ने सहायक के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इसरो में नौकरी करना चाहते हैं, वे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन

eCourts Recruitment 2019 – जिला और सत्र न्यायाधीश कार्यालय, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये आवेदन स्टेनोग्रापर ग्रेड - III पदों पर निकाले गए हैं। उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

OPSC Recruitment 2019 –  ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कई पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्ती चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन) के तीन हजार पदों पर होने जारी रही है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये विज्ञप्ति राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा SSE 2019 के लिए एक जारी की गई है। उम्मीदवार के लिए पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2019 निर्धारित है।

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तर प्रदेश लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) में एग्जीक्यूटिव केटेगरी और नॉन - एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि यूपी मेट्रो भर्ती 2019 के तहत कुल 183 रिक्ति पदों के लिए अधिसूचित जारी की गई है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली है। बता दें कि, इस पद के लिए कुल 61 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया की सभी जानकारी वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें