Indian Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि ये भर्तियां राजस्थान पोस्टल सर्किल में होने जा रही हैं। जो युवा इन पदों पद आवेदन करने से चूक गए हैं, उनके पास अब भी एक मौका है। राजस्थान डाक विभाग ने पंजीकरण की अंतिम तिथियों में बदलाव किया है। पहले उम्मीदवारों को इस नौकरी को पाने के लिए 21 जुलाई, 2020 तक पंजीकरण था। जिसे अब बढ़ा कर 12 अगस्त कर दिया गया है। ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।