फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: भारतीय सेना में महिलाओं के लिए हो रही हैं भर्तियां, 10वीं पास हैं तो जल्द करें आवेदन

Fri, 31 Jul 2020 08:13 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Indian Army Recruitment 2020 : भारतीय सेना ने सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इस नौकरी को पाने के लिए आवेदन करना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 27 जुलाई 2020 से 31 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय सेना अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेंगलुरु, शिलांग और पुणे में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
विज्ञापन

2 of 5
पदों की विवरण :
पदों का नाम :                                                 पदों की संख्या : 

सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस)           कुल 99 पद

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
विज्ञापन

3 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 27 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 27 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2020

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मैट्रिक / 10 वीं / एसएसएलसी या समकक्ष होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 27 जुलाई, 2020 से 31 अगस्त, 2020 अंतिम तिथि तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र निश्चित समय के अंदर ही किए गए मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन के लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

ये भी पढ़ें : UK Board Result 2020: 12वीं पास युवाओं को UKSSSC दे रहा है नौकरी का बेहतरी मौका, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें