HPTDC (Himachal Pradesh Tourism Developement Corporation Limited) Recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीटीडीसी) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर (सिविल) के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2020 है। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।