HPSSSB, ने भाषा शिक्षक, मैकेनिक व विभिन्न अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 226 खाली पदों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
उम्मीदवार 05 मार्च, 2019 से आधिकारिक वेबसाइट www.hpsssb.hp.gov.in पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल, 2019 है।
कैसे करें आवेदनः
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़े और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 05 मार्च, 2019 से 04 अप्रैल, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
सरकारी नौकरी के लिए निकली भर्तियां, वेतन सुनकर हो जाएंगे खुश
चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, आवेदन शुल्क से संबंधित सभी जानकारी हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पर जारी होने वाली अधिकारिक अधिसूचना पर दी जाएगी।