Telangana High Court Recruitment 2020 : तेलंगाना उच्च न्यायालय में कई विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। ये नियुक्तियां सिविल जज के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन की तिथि को फिर एक बार बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन की प्रक्रिया 15 मई, 2020 को समाप्त हो रही थीं। जिसे अब 15 जून, 2020 कर दिया गया है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।