Sarkari Job: देश में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इस सप्ताह भी कई विभागों में भर्तियां निकली हैं। यहां आप जान सकते हैं कि इस सप्ताह कौन सी बड़ी भर्तियों की आवेदन विंडो खुली है।
विज्ञापन
1 of 11
सप्ताह की बड़ी भर्तियां
- फोटो : Amar Ujala Graphics
Sarkari Job: देश में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इस सप्ताह भी कई विभागों में भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो यहां आप जान सकते हैं कि इस सप्ताह कौन सी बड़ी भर्तियों की आवेदन विंडो खुली है। इसमें रेलवे, इंडियन ऑयल, पुलिस सहित कई विभागों में भर्तियां चल रही हैं। उम्मीदवार अपनी पसंद की नौकरी चुनकर उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
GAIL Non-Executive Recruitment 2024: गेल इंडिया लिमिटेड में विभिन्न इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 391 गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती केमिकल, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, बॉयलर ऑपरेशन और अन्य क्षेत्रों में गैर-कार्यकारी रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com. पर जाकर 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर 24,500 से 1,38,000 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा। भर्ती जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
3 of 11
jobs
- फोटो : Freepik
MPESB ITI Training Officer Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर की भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 450 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदक सम्बंधित ब्रांच या ट्रेड से आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। चयन के लिए दो चरण होंगे। पहले आवेदकों की ऑनलाइन परीक्षा होगी उसके बाद दस्तावेज परिक्षण किया जाएगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाना होगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
4 of 11
Digital Marketing Jobs
- फोटो : Amar Ujala
MPPGCL Recruitment 2024: बिना परीक्षा मिलेगी यह नौकरी
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कपंनी लिमिटेड (MPPGCL) ने फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक असिस्टेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन के कुल मिलाकर 95 पदों पर भर्ती शुरू की है। योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2024 है। 10वीं पास भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
JKSSB Constable Recruitment 2024: जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ( JKSSB) जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल के 4002 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांग रहा है। योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी, 2024 तक उनकी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
6 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
NPCIL Recruitment 2024: ट्रेनी के पदों पर भर्ती
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी एवं मेंटेनर के 279 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित है। इसके लिए 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in. के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
MPESB Recruitment: ग्रुप-3 के विभिन्न पदों पर भर्ती
मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप 3 के तहत 283 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in. पर जाकर 19 अगस्त तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड/शाखा में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। चयनित होने पर 34,800 - 62, 800 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
RPSC Recruitment 2024: सहायक इंजीनियर बनने का मौका
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य भर के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 1014 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर 14 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी को बी.ई./बी.टेक. उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में शामिल होना चाहिए। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
9 of 11
IOCL Recruitment 2024, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती
- फोटो : Amar Ujala Graphics
IOCL Apprentice Recruitment 2024: इंडियन ऑयल में करें अपरेंटिस
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्रेड, तकनीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दक्षिणी क्षेत्र के स्थानों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com. पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र 19 अगस्त तक ऑनलाइन जमा करना होगा। भर्ती से जुड़ा विवरण यहां पढ़ें।
10 of 11
RRB Recruitment 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
RRB Recruitment 2024: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोली है। उम्मीदावरों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन विंडो 29 अगस्त, 2024 तक खुली रहेगी, जिसके बाद आवेदन पत्र में सुधार और भुगतान के लिए विंडो 30 अगस्त से 8 सितंबर, 2024 तक खुली रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rrbapply.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
RRB Paramedical Recruitment 2024: रेलवे में पैरा-मेडिकल स्टाफ की भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड पैरामेडिकल स्टाफ ने पैरामेडिकल श्रेणियों के विभिन्न 1376 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 17 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।