Eastern Railway Recruitment 2020 – रेलवे फिर एक बार युवाओं को नौकरी का मौका दे रहा है। इस बार पूर्वी रेलवे में बंपर भर्तियों होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां कुल 2792 पदों पर की जाएंगी। जो युवा भारतीय रेलवे (Indian Railway) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन युवाओं के पास ये सुनहरा मौका है। पहले भर्ती प्रक्रिया 27 जनवरी, 2020 से शुरू होनी थी। लेकिन पूर्वी रेलवे बोर्ड ने इसकि तिथि को आगे बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया गया था। इसके उपरान्त बोर्ड द्वारा फिर तिथियाें में बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवार 5 मार्च, 2020 से 04 अप्रैल,2020 तक आवेदन को पूरा कर सकते हैं। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी आगे दी गई स्लाइड्स में पढ़ें।