DRDO Multi Tasking Staff Recruitment 2020 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। डीआरडीओ में कुल 1,817 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर की जा रही हैं। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2020 है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
विज्ञापन
2 of 5
पदों का विवरण :
पदों का नाम पदों की संख्या :
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 1,817
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 23 दिसंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 जनवरी, 2020 (शाम 05:00 बजे तक)
विज्ञापन
3 of 5
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण व आईटीआई पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे पढ़ें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट टीयर -1 (स्क्रीनिंग) और टीयर- II (अंतिम मेरिट) के आधार पर किया जाएगा।