रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में ट्रेड अपरेंटिस के पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार के चयन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम आईटीआई के साथ अन्य योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन के लिए लॉगइन करें। उम्मीदवार की आयु,पदों की संख्या, आवेदन शुल्क के लिए नीचे पढ़ें।
कैसे करें आवेदनः
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं और अपनी योग्यता/आयु/ जाति/ अनुभव और स्व-सत्यापित मूल रूप से सभी प्रमाण पत्र/दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुचें। साक्षात्कार के पतें के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़े।