फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं से लेकर ग्रेजुएशन किए हुए युवाओं को CRPF दे रहा है नौकरी का मौका, जानें कब है अंतिम तिथि

Mon, 13 Jul 2020 06:00 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CRPF Recruitment 2020 - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां ग्रुप बी और ग्रुप सी नॉन – मिनिस्ट्रियल, नॉन – गजेटेड और कॉम्बैटाइज्ड पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर कि जाएंगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे सिर्फ 31 अगस्त, 2020 तक ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 5
शैक्षिक योग्यताः
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से मैट्रिकुलेशन के लेकर ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

पदों का विवरणः
पदों का नामः 
            
इंस्पेक्टर (डायटीशियन), सब-इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स), सब-इंस्पेक्टर (रेडियोग्राफर), सहायक उप-निरीक्षक समेत अन्य पद

पदों की संख्या:  कुल 789 पद
विज्ञापन

3 of 5
आयु सीमाः 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 23, 25 व 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।

महत्वपूर्ण तिथिः
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 20 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2020

4 of 5
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।ध्यान रहे कि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। 

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट / स्क्रीनिंग ऑफ डॉक्यूमेंट्स और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये भी पढ़ें :  SBI: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का मौका, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें :  संघ लोक सेवा आयोग ने मांगे हैं आवेदन, 30 जुलाई है अंतिम तिथि

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें