BSSS Recruitment 2020: राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के सामने बेहतरीन मौका है। आपको बता दें कि जारी नोटिस के मुताबिक सहायक लेखा अधिकारी, लेखाकार, कार्यकारी सहायक (राज्य) और कार्यकारी सहायक (जिला) के पदों के लिए ये भर्तियां निकली हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड करके पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 07 अप्रैल, 2020 तक पूरा करें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।