BPNL Recruitment 2020 : भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में कई विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां 3000 हजार से ज्यादा पदों पर की जा रही हैं। उम्मीदवार BPNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां बिक्री सहायक, बिक्री विकास अधिकारी और बिक्री प्रबंधक होने जा रही है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक होना आवश्यक है। अन्य डिग्री डिप्लोमा के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18, 21 व 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 व 45 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।