Bihar Urban Development Recruitment 2020 – नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार ने भर्ती हेतु कनीय अभियंता (असैनिक / यांत्रिक / विधुत) के कुल 463 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक मौका और है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि को फिर से एक बार रि-ओपन किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।