फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri: 12वीं पास के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नौकरियां, आज आवेदन करने का आखिरी मौका

Wed, 23 Sep 2020 10:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती 2020 - फोटो : AMAR UJALA
NHM Assam Recruitment 2020: असम सरकार के अटल अमृत अभियान सोसायटी ने अनेक पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां आरोग्यमित्र के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 23 सितंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले राज्य सरकार द्वारा इन नियुक्तियों के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इसके लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...
विज्ञापन

2 of 5
पद का विवरण –
आरोग्यमित्र - 60 पद
प्रधानमंत्री आरोग्यमित्र - 369 पद

महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : 10 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2020 
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन के लिए एक उम्मीदवार को विज्ञान क्षेत्र में 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा स्थानीय भाषा, अंग्रेजी और हिंदी भाषा आती हो। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। 

आयु सीमा –
इन पदों पर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
 
वेतनमान –
20,000 रुपये प्रति माह

4 of 5
ऐसे करें आवेदन -  
आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
चयन प्रक्रिया –
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन, कार्य अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौकरी का स्थान – असम
 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें- Safalta.com के सिर्फ 75 दिन के कोर्स से करें RRB NTPC और ग्रुप-D की परीक्षा क्रैक


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें