Highest Paying Govt Job
- फोटो : अमर उजाला
बामर लॉरी एंड कंपनी में कनिष्ठ अधिकारी के पद पर रिक्ति
बामर लॉरी एंड कंपनी (Balmer Lawrie & Co. Ltd) भारत सरकार की सार्वजनिक कंपनी है। यहां कनिष्ठ अधिकारी उत्पादन का पद खाली है। इसके लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि इस कंपनी में औद्योगिक पैकेजिंग, बैरल और ड्रम, रसोई गैस के सिलेंडर, ग्रीस और स्नेहक, चमड़े के रसायन, कार्यात्मक योज्य और समुद्री माल-वाहक कंटेनरों का निर्माण किया जाता है। साथ ही यहां चाय का निर्यात और व्यापार, यात्रा, पर्यटन और माल तथा इंजीनियरिंग सेवाओं जैसे कि ऊर्जा संबंधी लेखा और परामर्श तथा माल-वाहक कंटेनर की मरम्मत जैसी विशाल परियोजनाओं पर भी कार्य किया जाता हैं। इस पद पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की वेबसाइट www.balmerlawries.com देख सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2021 है।