फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: मार्च के महीने में आपको मिलेंगी ये नौकरियां, जानिए इनके बारे में

Fri, 26 Feb 2021 10:11 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना का मुस्तैद जवान - फोटो : iStock

इन राज्यों में 20 से 30 मार्च तक आयोजित होंगी सेना भर्ती रैली 2021, अभी करें आवेदन  

भारतीय सेना द्वारा 20 से 30 मार्च तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सेना भर्ती रैली 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के माध्यम से सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल / सोल्जर टेक्निकल, एविएशन / एम्युनिशन एग्जामिनर, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल / इंवेन्ट्री मैनेजमेंट, सोल्जर ट्रेड्समेन (आठवीं पास), सोल्जर ट्रेड्समेन (दसवीं पास) और सोल्जर / सिपाही डी फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। 24 जनवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 मार्च, 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें इन पदों के लिए केवल निर्धारित शहर के युवा ही आवेदन कर सकते हैं। रैलियाें का विस्तृत विवरण जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  

विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

भारतीय नौसेना में 1159 रिक्तियों की घोषणा, 7 मार्च तक करें आवेदन

भारतीय नौसेना द्वारा भर्ती अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान में ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती की जाएगी। 22 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन मेट भर्ती ऑनलाइन फॉर्म- 2021 भर सकते हैं। बता दें आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने हेतु इस डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
Medical officer

मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, 25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन   

ओपीएससी यानी ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आज यानी 26 फरवरी से शुरू हुई यह भर्ती प्रक्रिया 25 मार्च तक सक्रिय रहेगी। बता दें चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि देख सकते हैं। 

आरवीयूएन, आरवीपीएन, जेवीवीएन, एवीवीएन और जेडीवीवीएन में हो रही है नियुक्तियां, अभी करें आवेदन

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन) की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार राजस्थान राज्य की पावर कंपनियों में असिस्टेंट, पर्सनेल ऑफिसर आदि की जरूरत है। आवेदकों की भर्ती राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएन), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (आरवीपीएन), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएन), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएन) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएन) में की जाएगी। बता दें पदानुसार आवेदन की अलग-अलग अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जिसे अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
teacher - फोटो : social media

2003 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति, अभी करें आवदेन 

उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन, डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत है। इन 2003 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो गई है। बता दें उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने चार वर्षाें के बाद यह भर्तियां निकाली हैं। इसलिए यह मौका हाथ से जाने न दें और तुरंत आवेदन करें। आवेदक इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें