फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू

Sun, 14 Mar 2021 07:58 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न सरकारी महकमों में सैकड़ों पदों पर रिक्तियां हैं। सरकार ने इन पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसएसएसबी ने बंपर भर्तियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने 1800 से ज्यादा पदों पर नौकरियां निकाली हैं। ये नौकरियां दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में निकाली गई हैं। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए इन नौकरियों में आवेदन का यह एक सुनहरा मौका है।

डीएसएसएसबी ने इन रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि ये नौकरियां दिल्ली जल बोर्ड, आयुष निदेशालय, दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली नगर निगम में खाली पड़े पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। ये नौकरियां स्पेशल एजुकेशन (प्राइमरी), असिस्टेंट फोरमैन, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए हैं।

आइए अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हैं ...
विज्ञापन

2 of 6
Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला
रिक्तियों का विवरण
  • टेक्निकल असिस्टेंट (पब्लिक हेल्थ) - 2 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (प्रिंटिंग) - 2 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) - 10 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (केमिकल) - 3 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (इंटीरियर डिजाइनर) - 2 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल्स) - 3 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (प्रोडक्शन)- 1 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स) -3 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (मॉडर्न ऑफिस असिस्टेंट) हिंदी- 2 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल) - 2 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (प्लास्टिक्स) - 2 पद
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
  • लैबोरेट्री अटेंडेंट - 66 पद
  • असिस्टेंट केमिस्ट- 40 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल) - 14 पद
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल) - 62 पद
  • डॉफ्ट्समैन ग्रेड 1 - 16 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट – 84 पद प
  • फार्मासिस्ट आयुर्वेद- 24 पद
  • फार्मासिस्ट यूनानी - 14 पद
  • फार्मासिस्ट होम्योपैथिक - 44 पद

4 of 6
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • असिस्टेंट डायरेक्टर - 3 पद
  • असिस्टेंट ग्रेड 2 - 28 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) - 13 पद
  • जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स - 31 पद
  • साइंटिफिक असिस्टेंट बॉयोलॉजी – 6 पद
  • सिक्युरिटी सुपरवाइजर – 9 पद
  • असिस्टेंट फोरमैन – 158 पद
  • कारपेंटर II क्लास – 4 पद
  • असिस्टेंट फिटर सुपरवाइजर – 11 पद
  • प्रोग्रामर- 5 पद
  • टीजीटी (डीफ एवं डंब) – 19 पद
  • स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) – 1126 पद
विज्ञापन

5 of 6
jobs
15 मार्च से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च, 2021 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 अप्रैल, 2021 तक दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 1809 है। अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे इन रिक्तियों के लिए वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jobs in delhi
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए http://dsssb.delhi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर ऑनलाइन 100 रुपए जमा करने होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें