फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Jobs: इन दो नौकरियों के लिए आप भी कर सकते हैं आवेदन, हाथ से न जाने दें मौका

Thu, 22 Oct 2020 01:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
सरकारी नौकरी 2020
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो हम आपको दो ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप तुरंत आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां विभिन्न क्षेत्रों की हैं। आप अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
विज्ञापन

2 of 3
#पहली नौकरी: दिल्ली में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि एडवाइजर, डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल), असिस्टेंट डायरेक्टर (ओएल), असिस्टेंट डायरेक्टर, ऐडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) भर्ती 2020 के लिए 02 नवंबर, 2020 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

इस खबर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
#दूसरी नौकरी: भारतीय सेना (Indian Army) में नौकरी करना गर्व की बात होती है। ऐसे में भारतीय सेना में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) टेक्निकल कोर्स के तहत पुरुषों व महिलाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इस नौकरी में आपको अच्छी सैलरी भी मिलेगी। 56,100 रुपये प्रति माह से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक (लेवल- 10 के अनुसार) वेतनमान निर्धारित किया गया है। 

इस खबर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें