फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2020: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन

Tue, 11 Aug 2020 08:00 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri Live 2020: सरकारी नौकरी की तैयारी बहुत से युवा करते हैं। उन्हें इंतजार होता है उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी निकलने का। कई बार उस पद के लिए   आवेदन निकाल भी जाते हैं और युवाओं को पता भी नहीं चल पाता है। इसलिए amarujala.com आपको राज्य, केंद्र की सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी देते रहते हैं। यहां आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...


 
विज्ञापन
1 of 10
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
GBPIHED Recruitment 2020: गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण और सतत विकास संस्थान (GBPIHED) ने जूनियर प्रोजेक्ट फेलो और फील्ड सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 17 अगस्त या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का मौका, 17 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू

Assam Police Recruitment 2020: असम में पुलिस विभाग में कई नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास छह सितंबर तक का मौका है। इसके बाद, आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

 
विज्ञापन

मौका! फ्रेशर्स के लिए ओएनजीसी में बंपर नौकरियां, 17 अगस्त से पहले करें आवेदन

ONGC Recruitment 2020: ओएनजीसी में बंपर नौकरियां निकली हैं। खास बात है कि ये सारी नौकरियां फ्रेशर्स के लिए निकली हैं। अगर आप फ्रेशर्स हैं और नौकरी तलाश रहे हैं, तो अपने हाथ से यह मौका न जाने दें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

SSB Constable Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में बंपर नौकरियां निकली हैं। यहां 1541 विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। एसएसबी में ड्राइवर से लेकर, लैब असिस्टेंट, वेटर, बढ़ई, सफाईकर्मी, कुक, माली व प्लंबर आदि की नौकरियां निकली हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

ये हैं जॉब की पांच बड़ी खबरें जो आपको बताएंगी कहां-कहां हो रही हैं भर्तियां?

वैश्विक कोरोना महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा संकट रोजगार पर पड़ा है। विभिन्न कंपनियों में छटनी हुई है और लोग सबसे ज्यादा नौकरियां खोज रहे हैं। कई निजी व सरकारी उपक्रमों में नौकरियों को लेकर विभिन्न अधिसूचनाएं जारी हुई हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

दसवीं के नंबरों के आधार पर रेलवे में मिलेगी नौकरी, युवाओं के लिए है सुनहरा अवसर

Railway Recruitment 2020: अगर आप रेलवे की नौकरी खोज रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है। रेलवे में बिना परीक्षा ही आपको नौकरी मिल सकती है, जो कि कोरोना काल में एक बेहद सुनहरा अवसर है। दरअसल, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर ने ट्रेड अप्रेंटिस की बंपर रिक्तियां निकाली हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

इस सूबे में होगी आयुर्वेदिक डॉक्टरों की भर्तियां, ईसीजी टेक्नीशियन के लिए भी निकली हैं नौकरियां

राजस्थान में आयुर्वेद डॉक्टरों के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्तियां होंगी। यहां 450 रिक्त पदों पर आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों की भर्तियां की जाएगी। इन भर्तियों को स्वीकृति मिल गई है। सूबे के आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद विभाग ने इन भर्तियों की स्वीकृति जारी कर दी है। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

IBPS RRB Exam Date 2020: परीक्षाओं की तिथि जारी, यहां पढ़ें नोटिस

IBPS RRB Exam Date 2020: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी हैं। बता दें कि IBPS RRB ने ऑफिसर स्केल I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए हो रही भर्ती परीक्षा के लिए तारीखें जारी कर दी हैं। तिथियों से संबंधित आधिकारिक सूचना आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

CRPF: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि टेक्नीशियन समेत कई अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्तियां तीन अलग-अलग पदों पर हो रही हैं। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

नगर निगम में नौकरी करने का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS कर चुके उम्मीदवार भी करें आवेदन

SMC Recruitment 2020: सूरत नगर निगम (एसएमसी) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा ही हैं। आपको बता दें कि 392 पदों को भरने के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं। स्पेशलिस्ट पल्मोनोलॉजिस्ट,सीनियर रेजिडेंट, नर्स समेत अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त, 2020 या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें