फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी विभागों में नौकरी के मौके, यहां कई पद हैं खाली

Wed, 15 Jan 2020 01:03 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • फिर रेलवे में 10वीं पास के लिए भर्तियां
  • DSSSB: पीजीटी समेत काउंसलर के 700 से ज्यादा पद खाली
  • बिजली विभाग में हो रही हैं भर्तियां
  • राज्य और केंद्र के कई विभागों में सरकारी नौकरी पाने का मिलेगा मौका 

Sarkari Naukri 2020 : सरकारी नौकरी पाने का सपना अब पूरा होगा। केंद्र व राज्यों के कई सरकारी विभागों में भर्तियां हो रही हैं। रेलवे, डीएसएसएसबी, पीएससी हो या बिजली विभाग के जरिए नौकरी, इनकी हर जानकारी हम आपको रोज देते हैं। आज भी हम बता रहे हैं कि कहां कौन-से पद खाली हैं। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
sarkari naukri 2020 live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:02 PM, 15-Jan-2020

BECIL ने मांगे हैं आवेदन, इन पदों पर हो रही हैं भर्तियां

BECIL Recruitment 2020 – ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:30 PM, 15-Jan-2020

लोक सेवा आयोग में हो रही हैं नियुक्तियां

PSC Recruitment 2020 – लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां सहायक प्रोफेसर, चिकित्सा अधिकारी, वैज्ञानिक अधिकारी, पर्यवेक्षक और ड्राफ्ट्समैन ग्रेड II समेेत कई पदों पर होने जा रही हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:06 PM, 15-Jan-2020

विद्युत सहायक के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, 482 पदों पर नौकरी पाने का अंतिम मौका

DGVCL Recruitment 2020 : दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (DGVCL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि 482 विद्युत सहायक (जूनियर सहायक) पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2020 तय की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
11:06 AM, 15-Jan-2020

DSSSB: पीजीटी समेत काउंसलर के पदों पर निकली भर्तियां, 700 से ज्यादा पद खाली

DSSSB Recruitment 2020 – दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पीजीटी और ईवीजीसी काउंसलर के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्ती 710 पदों पर होने जा रही है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2020 (रात 11 : 59 बजे) तक चलेगी। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:12 AM, 15-Jan-2020

IOCL में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो 10वीं पास जल्द करें आवेदन

Indian Oil Corporation Limited 2020 : ऑयल इंडिया लिमिटेड (IOCL) में ट्रेड अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
08:48 AM, 15-Jan-2020

नगर विकास एवं आवास विभाग में 463 पद खाली

Bihar Urban Development Recruitment 2020 –  नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार ने भर्ती हेतु कनीय अभियंता (असैनिक / यांत्रिक / विधुत) के कुल 463 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक मौका और है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि को फिर से एक बार रि-ओपन किया गया है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:47 AM, 15-Jan-2020

DMRC: दिल्ली मेट्रो में 1493 पद खाली, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

DMRC Recruitment 2019-20 : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही थी। बता दें कि ये भर्तियां एग्जीक्यूटिव केटेगरी और नॉन - एग्जीक्यूटिव पदों पर की जा रहीं थी। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2020 थी।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:46 AM, 15-Jan-2020

Railway: रेलवे में नौकरी पाना अब होगा आसान, 1273 पद फिर खाली

Railway WCR Recruitment 2020- पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी जा रही जानकारी पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2020 बंद कर दी जाएंगी।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:45 AM, 15-Jan-2020

8वीं, 10वीं और स्नातकों के लिए नौकरी के मौके

BECIL Recruitment 2020 : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, मिड वाइफ, वर्कर समेत अनेक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:27 AM, 15-Jan-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE: डीएसएसएसबी, पीएससी, बिजली विभाग समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके

PGVCL Recruitment 2020 : पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड में विद्युत सहायक (कनिष्ठ सहायक) के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस कंपनी में आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें