फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Recruitment: राजस्थान जूनियर टेक्नीशियन और अकाउंट्स असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन शुरू; जानें योग्यता

Wed, 08 Jan 2025 04:03 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग के लिए जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और अकाउंट असिस्टेंट के 2600 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
RSMSSB Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
RSMSSB Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग के लिए जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और अकाउंट असिस्टेंट के 2600 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह भर्ती संविदा पर होनी है और राजस्थान कान्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 यथा संशोधित के तहत हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
RSMSSB Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

रिक्त पदों का विवरण

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 2200 और अकाउंट असिस्टेंट के 400 पद हैं। कुल रिक्तियों में 2337 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के हैं और 236 पद अनुसूचित क्षेत्र के हैं।  संविदा जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयन के लिए परीक्षा 15 मई को और संविदा अकाउंट असिस्टेंट के पदों पर चयन के लिए परीक्षा 16 जून 2025 को होगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
RSMSSB Recruitment Eligibility - फोटो : Amar Ujala Graphics

योग्यता

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या डिप्लोमा या कृषि इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक होना चाहिए।

अकाउंट असिस्टेंट: आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा निम्न में से एक में कंप्यूटर एप्लीकेशन में दक्षता।
  • डीओईएसीसी या समकक्ष द्वारा “ओ” लेवल प्रमाणपत्र।
  • राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद से COPA/DPCS प्रमाणपत्र।
  • कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा।
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आरएस-सीआईटी प्रमाण पत्र या समकक्ष।
इस सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष के 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
 

4 of 5
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

राजस्थान जूनियर तकनीकी सहायक भर्ती 2025 आवेदन शुल्क

आरएसएमएसएसबी जूनियर तकनीकी सहायक और अकाउंट असिस्टेंट भर्ती के लिए सामान्य/कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। जबकि, नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RSMSSB Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

सैलरी

आरएसएमएसएसबी जूनियर तकनीकी भर्ती चयन प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को जूनियर तकनीकी पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अधिसूचना पीडीएफ के अनुसार, सफलतापूर्वक नियुक्त उम्मीदवारों को उम्मीदवार द्वारा किए गए कार्य के लिए सरकार द्वारा प्रति माह 16900/- रुपये का भुगतान किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें