RSMSSB Recruitment 2020 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर सरकार, राजस्व विभाग द्वारा कई पदों पर बंपर भर्तियां के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 4421 खाली पदों को भरा जाना है।
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2020 से जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2020 सुनिश्चित की गई थी लेकिन यह तारीख बढ़ाकर 26 फरवरी, 2020 कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार, जो आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना समय गंवाए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।