फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRC Group D भर्ती की चयन प्रकिया में आया बदलाव, यहां पढ़ें नए नियम

Sun, 17 Mar 2019 05:18 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए कुछ बड़े बदलाव किए हैं। फॉर्म भरते समय पंजीकरण में एक चरण है जहां उम्मीदवारों को एसएसएलसी / मैट्रिक / आईटीआई / सीएसी योग्यता के लिए अपना पंजीकरण नंबर देना होगा।
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि, कुछ उम्मीदवारों के पास उनके प्रमाणपत्र पर पंजीकरण संख्या नहीं हो सकती है। ऐसे उम्मीदवार पंजीकरण संख्या के बजाय अपना रोल नंबर प्रदान कर सकते हैं।आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार पंजीकरण संख्या के स्थान पर रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उम्मीदवारों को यह भी ध्यान में रखना होगा कि दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होने के दौरान वही प्रमाणपत्र लाएं, जिसका पंजीकरण नंबर या रोल नंबर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन करते समय भरा गया हो। "

4 of 5
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी / आरआरसी स्तर 1 चयन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। पहले जारी किए गए विस्तृत विज्ञापन में, यह उल्लेख किया गया है कि आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरआरबी ग्रुप डी पीईटी आवश्यकताओं के अनुसार, उम्मीदवार को एक निश्चित दूरी के लिए वजन उठाने और ले जाने में सक्षम होना चाहिए, और एक निश्चित समय के भीतर निर्दिष्ट दूरी के लिए दौड़ने में सक्षम होना चाहिए ( वजन और दूरी पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग हैं) ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें