फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC 2019 : पैरामेडिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 15 Jul 2019 10:28 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा बड़ी संख्या में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें से एक है 2019 की रेलवे पैरामेडिकल परीक्षा। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड पर होगी। इसके लिए रेलवे ने सीबीटी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

बता दें कि आरआरबी द्वारा पैरामेडिकल सीबीटी परीक्षा 19 से 21 जुलाई, 2019 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है की इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

आरआरबी द्वारा उम्मीदवारों के लिए एक मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय किया जाएगा। यह मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा से परिचित होने में मदद करेगा। उम्मीदवार परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें। आप आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी एडमिट कार्डः ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 1 : अब दिए गए आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 1 : नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 1 : आपके सामने आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी एडमिट कार्ड होगा। 
चरण 1 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें