फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam Tips: एक समय में एक विषय पर हो ध्यान; आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए एक्सपर्ट ने दिए काम के टिप्स

Mon, 26 May 2025 09:22 AM IST
आकाश कुमार मनीष कुमार शर्मा, कॅरिअर काउंसलर

सार

Tips: रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 5 जून से शुरू होने वाली है। परीक्षा में केवल दस दिन ही शेष हैं, तो अब यह आवश्यक हो गया है कि विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान पर नहीं, बल्कि मस्तिष्क की कार्यशैली और व्यावहारिक ज्ञान पर भी भरोसा करें। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways, Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
RRB NTPC Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा 05 जून से 24 जून, 2025 के बीच तीन पालियों में आयोजित होगी। यह परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए केवल एक शैक्षणिक चुनौती नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक परीक्षा भी है, जिसमें उनकी तर्कशक्ति, समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन का परीक्षण होता है। परीक्षा में केवल दस दिन ही शेष हैं, तो अब यह आवश्यक हो गया है कि विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान पर नहीं, बल्कि मस्तिष्क की कार्यशैली और व्यावहारिक ज्ञान पर भी भरोसा करें। यदि आप मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों के आधार पर योजना बनाकर रिवीजन करते हैं, तो आपकी परीक्षा में सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे। - फोटो : एएनआई (फाइल)

समय कम है, 80/20 नियम बनाएगा सफल

इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जिन्हें 90 मिनट में हल करना होता है। इनमें सामान्य ज्ञान (40 प्रश्न), गणित (30 प्रश्न) और रीजनिंग (30 प्रश्न) शामिल हैं। अंतिम बचे कुछ दिनों में संपूर्ण पाठ्यक्रम को दोहरा पाना संभव नहीं, लेकिन 80/20 नियम के अनुसार 20% महत्वपूर्ण टॉपिक्स 80% अंक दिला सकते हैं। इस सिद्धांत का प्रयोग कर छात्र उन टॉपिक्स पर ध्यान दें, जिनसे परीक्षा में बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

तैयारी के सिद्धांत

इस अवधि में संज्ञानात्मक भार सिद्धांत अत्यंत उपयोगी होता है। इसके अनुसार, दिमाग सीमित समय में सीमित जानकारी ही प्रभावी रूप से ग्रहण कर सकता है। अतः एक बार में एक ही विषय पर ध्यान केंद्रित करें। इसी प्रकार आत्म-प्रभावकारिता सिद्धांत के अनुसार, जब आपको अपने प्रयासों में सफलता की उम्मीद अधिक होती है, तब आपका दिमाग अधित प्रयास करने लगता है। लक्ष्य निर्धारण सिद्धांत भी इस समय लागू होता है। प्रत्येक दिन एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, जैसे-एक मॉक टेस्ट, 50 जीएस के प्रश्न, दो कमजोर टॉपिक्स का रिवीजन और अंत में उसका आत्ममूल्यांकन करें।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

संदेह वाले प्रश्न

पहले से ही मॉक टेस्ट से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट इंटरफेस की आदत बना लें। इससे वास्तविक परीक्षा में घबराहट नहीं होगी। तीन स्तरों में प्रश्न हल करें, जैसे-वे प्रश्न जिन्हें आप 100% जानते हैं, फिर जो 70% तक सुनिश्चित हैं और अंत में संदेह वाले प्रश्न हल करें, इससे आपका समय बचता है। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। इसलिए बिना सोचे-समझे अनुमान न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कम से कम छह से सात घंटे की नींद जरूरी - फोटो : Freepik.com

नींद जरूरी है

नींद की अनदेखी सबसे बड़ी भूल होती है। नींद समेकन सिद्धांत के अनुसार, नींद से याद करने की क्षमता तेज होती है। इसलिए कम से कम छह से सात घंटे की नींद जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें