RRB Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए ये शानदार मौका है। दरअसल, भारतीय रेलवे के अंतर्गत मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों की भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। आरआरबी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2025 है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT), साइंटिफिक सुपरवाइजर (एर्गोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT), चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (अंग्रेजी माध्यम), साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों के लिए 1036 रिक्तियों को भरा जाएगा।
यह भी पढ़ें: एयरफोर्स में अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन; देख लें योग्यता