फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: एमएससी और इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए बढ़िया मौका, राजस्थान में निकली दो नई भर्तियां; जानिए डिटेल्स

Sun, 06 Apr 2025 10:55 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Jobs 2025: आरपीएससी ने राज्य के योग्य अभ्यर्थियों के लिए जूनियर केमिस्ट एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जो विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
RPSC Recruitment 2025: अगर आप विज्ञान या इंजीनियरिंग की दुनिया में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर केमिस्ट और असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती के लिए बड़ी घोषणा की है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के 09 पदों और जूनियर केमिस्ट के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ेंसिर्फ मोबाइल से कमाएं अच्छी-खासी इनकम, जानें पांच आसान तरीके जो बना सकते हैं आपको स्मार्ट कमाई वाला यूजर
विज्ञापन

2 of 5
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

आरपीएससी जूनियर केमिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों के पास सेकेंड क्लास अंकों के साथ केमिस्ट्री में एम.एससी डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद हेतु उम्मीदवारों को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। डिग्री धारकों के पास कम से कम 3 वर्ष का प्रैक्टिकल अनुभव और डिप्लोमा धारकों के पास 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही, दोनों पदों के लिए राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Exam - फोटो : Adobe Stock

Selection Process: चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2025 है, जबकि जूनियर केमिस्ट पद के लिए अंतिम तिथि 08 मई 2025 रखी गई है।  

4 of 5
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

Application Fee: आवेदन शुल्क 

सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि ओबीसी, बीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क अदा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहता है तो उसे 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आवेदन करने के लिए sso.rajasthan.gov.in पर जाकर SSO ID से लॉगिन करें।
  • अगर आपके पास SSO ID नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करने के बाद "Recruitment Portal" चुनें और संबंधित भर्ती पर क्लिक कर "Apply Now" बटन दबाएं।
  • आवश्यक विवरण जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी की पुनः जांच करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें