फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: राजस्थान में निकली बंपर भर्ती; स्कूल में लेक्चरर के 2000+ पदों पर होगा चयन, इस दिन से करें आवेदन

Sat, 26 Oct 2024 01:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC School Lecturer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्कूल में लेक्चरर के 2 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
RPSC School Lecturer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है, क्योंकि आयोग ने ढे़रों रिक्तियां निकली है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) या (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : प्रतीकात्मक
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2202 पदों को भरना है। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 24 विषयों के लिए निकली है। इसमें हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, इतिहास, उर्दू, भूगोल समेत अन्य विषय शामिल हैं।  


रिक्ति विवरण
  • हिन्दी: 350
  • संस्कृत: 64
  • पंजाबी: 11
  • इतिहास: 90
  • भूगोल: 210
  • समाजशास्त्र: 16
  • केमिस्ट्री: 36
  • गणित: 153
  • कॉमर्स: 340
  • संगीत: 06
  • कोच कुश्ती: 01
  • कोच हॉकी: 01
  • इंग्लिश: 325
  • राजस्थानी: 07
  • उर्दू: 26
  • राजनीतिक विज्ञान: 225
  • अर्थशास्त्र: 35
  • गृह विज्ञान: 16
  • फिजिक्स: 147
  • बायोलॉजी: 67
  • ड्राइंग: 35
  • फिजिकल एजुकेशन: 37
  • कोच खो खो: 01
  • कोच फुटबॉल: 03
विज्ञापन

3 of 7
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास संबंधित विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही (बी.एड/डीएलएड) डिप्लोमा होना भी जरूरी है। विषयवार योग्यता देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

4 of 7
- फोटो : Freepik
आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
NTPC Vacancy 2024 - फोटो : freepik
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन के दौरान सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि ओबीसी/बीसी/अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।  
विज्ञापन

6 of 7
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik

कितना मिलेगा वेतन?
स्कूल में इन लेक्चरर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मे मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे-4800) के अनुसार हर महीने वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vacancy - फोटो : freepik
ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट पर जाएं
  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • पूछे गए विवरण दर्ज करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें