फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए निकली भर्तियां, ये है आवेदन करने का तरीका

Wed, 04 Apr 2018 03:07 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए कुल 330 पदों पर भर्ती होगी। पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2018 से शुरू होगी और आखिरी तारीख 25 मई 2018 है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
330 पदों में से सब-इंस्पेक्टर (ए.पी.), सब-इंस्पेक्टर (आई.बी.), सब-इंस्पेक्टर (एम.बी.सी) और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन करने के लिए विभिन्न मापदंड निर्धारित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 से 40 वर्ष की उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा नियम से रियायत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
s - फोटो : s
ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा से 3 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता में मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन 25 मई 2018 से 31 मई 2018 तक कर सकेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
Rajasthan police
ऐसे करें आवेदन- 
  • उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyonline पर लॉगइन करेंगे।
  • अप्लाई करने के लिए आपको ओ.टी.आर. यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 
  • अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए RPSC ने इस व्यवस्था को शुरू किया है। इस सुविधा के जरिए आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे। 
  • ओ.टी.आर. का उपयोग आपको अपने आधार नंबर के साथ करना होगा। अभ्यर्थी के आधार का सत्यापन उसके आधार नंबर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गये OTP से किया जाएगा। 
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें