राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने नोटिफिकेशन जारी कर टैक्स असिसटेंट पद के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 मई, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो कि 18 मई, 2018 दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इस पद के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 26,300 से 85,500 के बीच सैलरी दी जाएगी।