फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में लोको पायलट के 17,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की ये है जानकारी

Fri, 08 Nov 2019 03:16 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
rrb - फोटो : rrb
रेलवे द्वारा निकाली गई बंपर भर्ती अभियान में एक लाख से ज्यादा खाली पदाें को भरने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि रेलवे के इन विभिन्न पदों पर नौकरी पाने के लिए लगभग 2.4 करोड़ युवाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। 

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लाेकाे पायलट और तकनीशियन के 64,371 खाली पदों में से 17,500 लाेकाे पायलटाें के पदों को भरा है। बाकी बचे पदों को मेडिकल पूरा हाेने के बाद भरा जाएगा। 

आने वाली भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
इससे पहले रेलवे में 2.98 लाख से ज्यादा खाली पदों के लिए भर्ती की प्रक्रियाएं चलाई गईं। यह जानकारी सरकार द्वारा दी गई थी। दरअसल, रेल मंत्री पीयूष गोयल से लोकसभा में इस संबंध में सवाल पूछे गए थे। पीयूष गोयल ने इसके जवाब में बताया कि एक जून 2019 तक रेलवे में 2.98 लाख पद खाली थे। इन्हें भर्ती प्रक्रियाओं द्वारा भरा जा रहा है। गोयल ने यह भी बताया कि पिछले 10 सालों में रेलवे में 4.61 लाख से ज्यादा लोगों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि 'भर्ती एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। अब तक 1,51,843 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। 2019-20 में 1,42,577 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों (EWS) के आरक्षण को भी ध्यान में रखा गया है।' 

ये भी पढ़ें : रेलवे में फिर निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास हैं तो करें आवेदन

बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी देने वाला रेलवे देश का सबसे बड़ा विभाग है। हर साल हजारों लोगों की रेलवे में भर्ती होती है। रेलवे की नौकरी चार समूहों (ग्रुप ए, बी, सी और डी) में बंटी होती है। इसके अलावा कुछ नौकरियां तकनीकि और कुछ गैर तकनीकि होती हैं। सभी नौकरियों के लिए योग्यता की शर्तें भी अलग-अलग होती हैं। भारतीय रेलवे में कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं जो 10वीं के आधार पर मिलती हैं। इसके अलावा कुछ कक्षा 12वीं तो कई ग्रेजुएशन के आधार पर भी निकाली जाती हैं।

साल 2016-17 में रेलवे में कुल 13,08,323 कर्मचारी थे। वहीं 8 साल पहले, यानी 2008-09 में 13,86,011 कर्मचारी थे। यानी 8 साल में 77,688 कर्मचारी कम हो गए। रेलवे के अनुसार, जनवरी 2018 में ग्रुप सी और डी के 2,66,790 पद खाली थे। इनमें ग्रुप ए और बी की रिक्तियां शामिल नहीं हैं। रेलवे की परीक्षाएं रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) या रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा कराई जाती हैं।

ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए यहां कई पद खाली

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें