फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 10वीं पास छात्र भी कर सकेंगे रेलवे में नौकरी

Fri, 23 Feb 2018 12:22 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दसवीं पास लोगों को भी रेलवे में रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के खाली पदों पर भर्तियों के लिए ना केवल आयु सीमा बढ़ाई गई है, बल्कि बृहस्पतिवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी घोषणा की कि ग्रुप सी (लेवल-1) वाले पदों पर 10वीं कक्षा उर्तीण या आईटीआई या समकक्ष व्यक्ति भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आईटीआई की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा कि कक्षा 10 या आईआईटी व एनसीवीटी का प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यार्थी अब लेवल 1 की परीक्षा के योग्य माने जाएंगे। वह इन पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते है। गोयल ने कहा कि पहले 10वीं कक्षा पास विद्यार्थी लेवल-1 परीक्षा में भाग ले सकते थे। हम इस स्थिति को पुन:स्थापित कर रहे है।
विज्ञापन

3 of 4
रेल मंत्री ने परीक्षा के लिए फीस बढ़ोत्तरी के बारे में बताया कि रेलवे में फार्म भर कर भी कई अभ्यार्थी परीक्षा नहीं देते थे। जिस्से व्यवस्था बेकार जाती थी। इसलिए फीस रखी गई है। परीक्षा में भाग लेने वालों को 500 में से 400 रुपये फीस वापस कर दिया जाएगा। रेल मंत्री के इस निर्णय से यह भी साफ हो गया कि तकनीकी ज्ञान वाले ही नहीं ग्रुप डी के लिए 10वीं कक्षा उर्तीण छात्रों को भी बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि लेवल 1 पोस्ट के लिए अनारक्षित श्रेणी के लोगों की आयु सीमा को 31 साल से बढ़ाकर 33 साल किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु सीमा 34 से बढ़ाकर 36 साल, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के लिए इसे 38 साल तक कर दिया गया है। रेलवे ने कुल 89,404 पदों का सजृन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें