पंजाब पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति होने जा रही हैं। उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करने होंगे। आवेदन करने से पहले इस नौकरी के संबंध में आगे दी गई विस्तृत जानकारी पढ़ें और दी गई लिंक से नोटिफिकेशन भी जरूर देखें। खास बात यह है कि जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से चूक गए हैं। वे अब इन पदों पर 22 सितंबर, 2019 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। पंजाब पोस्टल सर्कल द्वारा इन पदोंपरआवेदन की तिथि को दो बढ़ा गया है। पहले 04 सितंबर थी, जिसे 11 सितंबर किया गया। अब आयोग की नोटिफिकेशन के अनुसार अंतिम तिथि 22 सितंबर कर दी गई है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन
2 of 6
महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त 2019
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 16 सितंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 22 सितंबर 2019
विज्ञापन
3 of 6
पदों का विवरण :
पद का नाम :
पदों की संख्या
ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
851
कम्युनिट पोस्ट
पदों की संख्या
ईडब्ल्यूएस
51
ओबीसी
153
पीडब्ल्यूडी-ए
01
पीडब्ल्यूडी-बी
03
पीडब्ल्यूडी-सी
17
एससी
210
सामान्य
416
4 of 6
आवेदन शुल्क :
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये
सभी महिला और एससी / एसटी / पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। अन्य योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जानकारी के लिए आगे दी अधिसूचना पढ़ें।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अब 22 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर, 2019 थी। जिसे बढ़कर 11 सितंबर कर दिया गया था।