देश भर में पुलिस के कुल 5.28 लाख पद खाली हैं। आपको बता दें कि इनमें से लगभग 1.29 लाख पद उत्तर प्रदेश में, बिहार में 50,000 पद और पश्चिम बंगाल में 49,000 पद खाली हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़े सामने आए हैं जिसके अनुसार, सभी राज्यों के पुलिस विभाग में 23,79,728 भरे जाने थे, जिनमें से 18,51,332 पदों को एक जनवरी 2018 तक भर लिया गया था।मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस तारीख तक कुल 5,28,396 पद खाली पड़े थे।