फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 से ज्यादा पदों पर होने वाली हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Sun, 04 Aug 2019 08:33 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jobs
डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल (आरएमएल) एंव पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां 800 से ज्यादा पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप इन पदों के लिए वांछित योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। सैलरी भी अच्छी मिलेगी। 

इस नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया, वांछित योग्यताओं, आवेदन शुल्क, वेतनमान से संबंधित जानकारी आगे दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नर्सिंग में वेकेंसी
पद का विवरण
पद का नाम -
नर्सिंग ऑफिसर
पदों की संख्या - 852
विज्ञापन

3 of 6
नर्सिंग में वेकेंसी
आवेदन की प्रक्रिया
  • अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
  • आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 21 अगस्त 2019 तय की गई है।
  • अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार, आवेदकों को 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक आवेदन शुल्क देना होगा।

4 of 6
exam
वेतनमान
इन पदों पर सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। इसके लिए ग्रेड पे 4600 रुपये होगा।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः चार हजार से ज्यादा पदों पर IBPS में नौकरी, स्नातकों को मिल रही बेहतर सैलरी
विज्ञापन

5 of 6
नर्सिंग में वेकेंसी
शैक्षिक व अन्य योग्यताएं
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की शैक्षिक योग्यता - नर्सिंग में बैचलर डिग्री या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है।
  • आवेदकों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें : 8वीं पास के लिए पुलिस में नौकरी का मौका, नोटिफिकेशन जारी, तुरंत करें अप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छ तरह समझने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें