ONGC Recruitment 2020: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। हजारों पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। बता दें कि ट्रेड अप्रेंटिस के 4,182 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो गई है। ध्यान दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2020 तय की गई है। ऑफिशियल वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...