फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में 446 पदों पर निकली भर्तियां, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

Sat, 11 Nov 2017 08:02 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रेलवे
नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे, झांसी ने अप्रेंटिस ट्रेनिंग के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के तहत कुल रिक्तियों की संख्या 446 है। जारी अप्रेंटिस ट्रेनिंग के पदों में फिटर/ वेल्डर/
मैकेनिक/ मशीनिस्ट/ पेंटर/ कारपेंटर/ इलेक्ट्रीशियन/ लोहार के पद शामिल हैं। अप्रेंटिस ट्रेनिंग के पदों पर ट्रेड के अनुसार रिक्तियां विभक्त है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।
पद का विवरण- अप्रेंटिस ट्रेनिंग

कुल पद- 446


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
jobs
शैक्षणिक योग्यता- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10+2 प्रणाली के तहत 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए अथवा इसके समकक्ष योग्यता होने पर भी मान्य हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है।

आवेदन शुल्क- अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तहत 100 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति/ जनजाति/महिला /विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट 'सीनियर डीएफएम, झांसी' के पक्ष में बनवाकर झांसी में देय होगा। डीडी आवेदन पत्र के साथ भेजना होगा।


 
विज्ञापन

3 of 4
jobs
आवेदन प्रक्रिया- उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करें। आवेदन करने के बाद आवेदक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को अपने पास सुरक्षित नोट रख लें। ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद हस्तलिखित आवेदन पत्र को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'मंडल रेल प्रबंधक का कार्यालय, कार्मिक विभाग (आर एंड डी खंड), उत्तर मध्य रेलवे, झांसी यूपी 284003' के पते पर पर साधारण पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट से 30 नवंबर,2017 से पहले भेज दें। इसके अलावा उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को मंडल रेल प्रबंधक, कार्मिक शाखा, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी (यूपी) के कार्यालय में स्थित बॉक्स में 30 नवंबर, 2017 से पहले डाल दें। आवेदन भेजते समय लिफाफे के ऊपर "अधिनियम अप्रेंटिस के लिए आवेदन- झांसी डिविजन 2017-18" अंकित होना चाहिए।

 
विज्ञापन

4 of 4
युवा
चयन प्रक्रिया- इन पदों पर आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट- ncr.indinarailway.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें