फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMDC JOT Recruitment 2022: एनएमडीसी जूनियर ऑफिसर भर्ती में करें आवेदन, ये हैं पात्रता शर्तें और वेतन

Sun, 13 Feb 2022 12:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NMDC Junior Officer Recruitment 2022: नवरत्न कंपनियों में एक एनएमडीसी यानी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में एक एनएमडीसी यानी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। एनएमडीसी लिमिटेड ने 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 के रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन जारी कर जेओटी यानी जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (JOT) के पद पर भर्ती के लिए और इसकी आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर एक अधिसूचना प्रकाशित की है।

इच्छुक इंजीनियर एनएमडीसी भर्ती के लिए 27 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। एनएमडीसी भर्ती 2022 के तहत सिविल, मैकेनिकल, माइनिंग, जी एंड क्यूसी और सर्वेक्षण आदि विभागों के लिए कुल 94 रिक्तियां निकाली गई हैं। आवेदकों की उम्र 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण यानी स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रुपये 250/- है। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
एनएमडीसी भर्ती 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

NMDC Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 07 फरवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 27 फरवरी, 2022
 

NMDC JOT Recruitment वेतनमान

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से डिग्री धारकों को शुरुआती 18 महीने के लिए वेतन में रुपये 37,000/- प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं, डिप्लोमा धारकों को पहले 12 महीनों के लिए रुपये 37,000/- और अगले छह महीनों के लिए रुपये 38,000/- प्रतिमाह तक होगा। जबकि, दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण पूरा होने पर वेतनमान रुपये 37,000/-  से 1,30,000/-  प्रतिमाह तक होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
खनिज कार्य - फोटो : पिक्साबे

NMDC JOT Recruitment पदों का विवरण

  1. जूनियर ऑफिसर (मैकेनिकल) ट्रेनी - 33
  2. जूनियर ऑफिसर (माइनिंग) ट्रेनी - 32
  3. जूनियर ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी - 14
  4. जूनियर ऑफिसर (सिविल) ट्रेनी - 07
  5. जूनियर ऑफिसर (जी एंड क्यूसी) ट्रेनी - 07
  6. जूनियर ऑफिसर (सर्वेक्षण) ट्रेनी - 01
कुल पद - 94
 

4 of 5
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NMDC JOT पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर ऑफिसर ट्रेनी : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री। केवल डिप्लोमा धारकों के लिए योग्यता के बाद न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है।
  • जूनियर ऑफिसर (जी एंड क्यूसी) ट्रेनी : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से भू-विज्ञान / एप्लाइड जियोलॉजी / एक्सप्लोरेशन जियोलॉजी में एमएससी / एमएससी (टेक) / एमटेक और योग्यता के बाद एक साल का अनुभव होना चाहिए।
  • जूनियर ऑफिसर (सर्वेक्षण) ट्रेनी : तीन साल का डिप्लोमा इन माइनिंग, डिप्लोमा इन माइन्स एंड माइन सर्वेइंग, माइन सर्वेयर सर्टिफिकेट ऑफ कंपीटेंसी ऑफ एमएमआर अंडर एमएमआर और योग्यता के बाद पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला

एनएमडीसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर जाएं।
  2. अब एनएमडीसी की वेबसाइट पर करियर सेक्शन पर जाएं। 
  3. यहां NMDC Junior Officer Trainee (JOT) Recruitment पर क्लिक करें।
  4. विस्तृत अधिसूचना विज्ञापन पढ़ें और डाउनलोड करें।
  5. अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें। 
  6. आपको अपना पंजीकरण नंबर एसएमएस/ ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होगा। 
  7. इसके बाद, अपना फॉर्म सबमिशन पूरा करने के लिए आवेदक लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  8. सभी प्रासंगिक प्रमाण-पत्र और दस्तावेज अपलोड करें।
  9. पेमेंट गेटवे लिंक के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  10. अब आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और पेमेंट स्लिप के साथ डाउनलोड करके रख लें।
  11. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें