राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM), मध्य प्रदेश ने सीनियर टीबी लेबोरटरी सुपरवाईजर (एस.टी.एल.एस.) और लेबोरटरी टेक्निशियन के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार, जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे कुल 590 पदों पर आज ही आवेदन करें। एनएचएम में नियुक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 05 अक्टूबर, 2019 है। इसलिए बिना समय गंवाये उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...