नवोदय विदयालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti - NVS) ने एलडीसी(LDC),स्टोरकीपर, फीमेल स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 13 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद- 638
पढ़ें- सीधे इंटरव्यू के जरिए IT सेक्टर में नौकरी, तुरंत करें अप्लाई
विज्ञापन
2 of 5
शैक्षणिक योग्यता
एलडीसी (LDC) व स्टोरकीपर पद के लिए- इच्छुक उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं 50 प्रतिशत अंकों से पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। या फिर 10+2 पास होने के साथ सेक्रेटरियल प्रैक्टिस और मैनेजमेंट वोकेशनल स्टडीज में पास होना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
फीमेल स्टाफ नर्स के पद के लिए- इच्छुक उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं पास और ग्रेड A में नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (नर्सिंग) के साथ किसी हॉस्पिटल या क्लिनिक में दो साल का कार्य अनुभव।
आयु सीमा- एलडीसी (LDC) व स्टोरकीपर पद के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 27 साल है और फीमेल स्टाफ नर्स के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल है।
4 of 5
आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों को स्टाफ नर्स,ऑडिट असिस्टैंट व हिंदी ट्रांस्लेटर के पदों के लिए 1000 रुपये और बाकि पदों के लिए 750 रुपये शुल्क वेबसाइट लिंक के अनुसार जमा कराने होंगे। अनुसूचित जाति/जनजाति,शारिरिक विकलांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों को कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के बाद शॉर्टलिस्ट किया जायेगा।