नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि डिवेलपमेंट असिस्टेंट / डिवेलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) ग्रुप बी के 82 पदों के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे NABARD की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ कर सभी जानकारीयों से अवगत होकर अंतिम तिथि यानी 2 अक्टूबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इस नौकारी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।