फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Police Job 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में एसआई-सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन

Tue, 07 Oct 2025 02:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Police SI Notification 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के कुल 500 पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 27 अक्तूबर से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
MPESB MP Police Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
MP Police SI Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने एमपी पुलिस में बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती ते तहत सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के कुल 500 पदों को भरा जाएगा, जिनमें सब इंस्पेक्टर के 472 पद और सूबेदार के 28 पद शामिल हैं। 

इस भर्ती के लिए आवेदन 27 अक्तूबर 2025 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक होने पर आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 रखी गई है। चयन प्रक्रिया की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी, जो 9 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
DSSSB PGT Recruitment 2025 - फोटो : freepik

स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। यह योग्यता सुनिश्चित करती है कि सभी आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

कितनी होनी चाहिए आयु?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए, जबकि राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई कम से कम 167.5 सेमी और महिलाओं के लिए 152.4 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा, छाती का माप बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना आवश्यक है।

4 of 7
DSSSB Librarian Selection Process - फोटो : Amar Ujala Graphics

कैसे होगा चयन?

एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। प्रीलिम्स में सफल होने पर ही उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। अंतिम चरण में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

परीक्षा पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसकी अंक संख्या 100 और अवधि 2 घंटे होगी। प्रीलिम्स में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पीईटी में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने वाले ही इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। मेन्स परीक्षा में एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
विज्ञापन

6 of 7
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के केवल मध्य प्रदेश के निवासियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवारों के लिए ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर) दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें