फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 7000 पदों पर निकलीं भर्तियां, सरकारी नौकरी के लिए यहां करें आवेदन

Mon, 15 Jul 2019 02:06 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने विद्युत सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। MAHADISCOM द्वारा कुल 7000 रिक्त पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। आवेदन करने से पहले चयन प्रक्रिया, वेतनमान, महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण, पात्रता मानदंड समेत अन्य जरूरी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें। आप ये जानकारी इस खबर में आगे भी पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पदों का विवरणः
पदों का नामः                   पदों की संख्या    
 
विद्युत सहायक                 5000
उपकेंद्र सहायक                  2000

महत्वपूर्ण तिथियांः
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथिः  13 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 26 जुलाई, 2019
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से इलेक्ट्रिकल / वायरमैन ट्रेड में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।  

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष MAHADISCOM के नियामनुसार निर्धारित है। 

4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार MAHADISCOM की आधिकारिक वेबसाइट www.mahadiscom.in  के माध्यम से 13 जुलाई, 2019 से लेकर 26 जुलाई, 2019 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौकरी का स्थान: मुंबई (महाराष्ट्र)

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विद्युत सहायक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
उपकेंद्र सहायक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।    

विद्युत सहायक पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।  
उपकेंद्र सहायक पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

कब और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 599 रुपये में।
 (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें