क्रिएटिव माइंड के साथ एक बेहतर सूझ-बूझ हो तो सफलता पाना आसान है। दुनिया भर में न जानें कितनी ऐसी प्रतियोगिताएं हैं, जिसमें भाग लेने मात्र से ही जीवन का मकसद मिल जाता है। यहां हम बात कर रहे हैं एक नई प्रतियोगिता की जो राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) द्वारा आयोजित की जा रही हैं। एनआरडीसी ने नेशनल मेरिटोरियस इन्वेंशन अवॉर्ड 2019 (National Meritorious Invention Awards 2019) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए तीन कैटिगरी तय हैं जिनके नाम हैं- नेशनल इनोवेशन अवॉर्ड (National Innovation Award) , नेशनल सोसायटल इनोवेशन अवॉर्ड (National Societal Innovation Award) और नेशनल बडिंग इनोवेटर्स अवॉर्ड (National Budding Innovators Award)। अगली स्लाइड में पढ़ते हैं इस प्रतियोगिता के बारे में सबकुछ...