फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई में इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट भरें फॉर्म

Fri, 11 Mar 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • निर्धारित रिक्त पदों की कुल संख्या 74
  • आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल
  • सभी पदों के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन
विज्ञापन
1 of 5
सीबीआई में नौकरी का मौका - फोटो : getty images
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 74 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत पर उम्मीदवार किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

2 of 5
सैलरी भी है शानदार - फोटो : getty images
इसके अतिरिक्त पदों के लिए कुछ अन्य योग्यताएं भी निर्धारित की गई है। इन पदों पर नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध और प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 40,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2016 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
लिखित परीक्षा से मिलेगी नौकरी
उपरोक्त सभी पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन करने होंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। इन पदों पर आवेदन करने लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर, उसे भरें।

4 of 5
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों क‌ी छायाप्रतियों के साथ सलंग्न कर संबंधित जोन के अनुसार निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पूर्व रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाली पड़े हैं शिक्षकों के पद
आवेदन में मांगी गई सभी प्रविष्टियां सही होनी चाहिए। प्राप्त सूचना को गलत पाए जाने पर आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन और रिक्तियों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.cbi.gov.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें