फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी में बंपर वैकेंसी, शर्तें पढ़ लें

Fri, 17 Nov 2017 05:34 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 4
उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने गवर्नमेंट व प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पैरामेडिकल डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट कोर्स 2017-18 के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत पदों की कुल संख्या 2,370 है। निर्धारित पदों पर बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं...

www.upsmfac.org
 
Trending Videos
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां-

2 of 4
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिः 20 नवंबर, 2017 आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि: 22 नवंबर, 2017
मेरिट सूची व प्रशिक्षण केन्द्र आवंटन करने की अंतिम तिथि: 27 नवंबर, 2017

कुल पद- 2,370 

पदों का विवरण-डिप्लोमा इन लैब टेक्नीशियन,डिप्लोमा इन एक्स-रे टेक्नीशियन,डिप्लोमा इन रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन,डिप्लोमा इन फार्मेसी टेक्नीशियन,डिप्लोमा इन आप्टोमेट्री,डिप्लोमा इन रेडियोथेरेपी,डिप्लोमा इन ओटी टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी टेक्नीशियन,  डिप्लोमा इन डायलेसिस टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन डायलेसिस टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन सीटी स्कैन टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन एमआरआई टेक्नीशियन,डिप्लोमा इन सेनीटेशन
विज्ञापन

सैलरी- पदानुसार

3 of 4
शैक्षणिक योग्यताः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यताप्राप्त बोर्ड से सांइस विषय के साथ बारहवीं पास की हो या केंद्र अथवा उत्तर प्रदेश शासन से मान्यताप्राप्त इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।  बारहवीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स या फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी विषयों के साथ पास की होनी चाहिए।

आयु सीमाः उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर, 2017 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की
जन्मतिथि 31 दिसंबर, 2000 या उससे पूर्व की होनी चाहिए। निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है।

आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तहत 800 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। ऑनलाइन पेमेंट क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के द्वारा किया जा सकता है। अपरिहार्य स्थिति में यदि काउंसलिंग की गई तो 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
आवेदन प्रक्रियाः  इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट 'www.upsmfac.org'  पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ें। पूर्ण जानकारी के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरें। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट का अवलोकन करें।

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार वेबसाइट पर दिये गए मानकों के अनुसार अपनी लेटेस्ट रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें। नियत तिथियों में भरे हुए आवेदन पत्र में करेक्शन कर सकते हैं। तिथि के बाद नए आवेदन या करेक्शन संभव नहीं होंगे। आवेदन करने से पूर्व आवेदक यह सुनिश्चित कर लें कि उनका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय है। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी जानकारी, आवेदन के समय भरी गई उसकी मेल आईडी के जरिए भेजी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें